Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर बेलगहना में होगा जनसंवाद, विधायक अटल श्रीवास्तव जनता से करेंगे सीधा संवाद

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

14 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तहसील चौक में होगा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि सचिन साहू ने यूथ कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

बेलगहना:;–; देश में वोट चोरी और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेर रही है। इसी कड़ी में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को बेलगहना के तहसील चौक में कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें विधायक अटल श्रीवास्तव वोट चोरी और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेलगहना क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। इस संबंध में बेलगहना के जनप्रतिनिधि सचिन साहू ने सभी यूथ कांग्रेस साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

सचिन साहू ने भाजपा पर साधा निशाना

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सचिन साहू ने कहा कि देश की जनता अब भाजपा के क्रियाकलापों और उसकी नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है। जनता के मन में अनेक सवाल हैं और वोट चोरी तथा एसआईआर जैसे मुद्दों पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है।

उन्होंने कहा कि अब वह समय दूर नहीं, जब देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए आम लोगों के हित में और बेहतर प्रयास करेगी। गरीब, किसान, युवा, मजदूर और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगी। जनता का विश्वास जीतना और लोगों के दिलों में जगह बनाना ही कांग्रेस का लक्ष्य है।

सचिन साहू ने आगे कहा कि जनसंवाद जैसे कार्यक्रम जनता की आवाज को सीधे नेतृत्व तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से आम नागरिकों को अपनी बात रखने और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिलता है।

अंत में उन्होंने यूथ कांग्रेस के सभी साथियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे शनिवार को दोपहर 2:30 बजे तहसील चौक बेलगहना पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाएं और लोकतंत्र तथा जन अधिकारों की आवाज को मजबूती प्रदान करें।

अपीलकर्ता : सचिन साहू, जनप्रतिनिधि बेलगहना

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

<span style=वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर बेलगहना में होगा जनसंवाद, विधायक अटल श्रीवास्तव जनता से करेंगे सीधा संवाद">
आज फोकस में

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर बेलगहना में होगा जनसंवाद, विधायक अटल श्रीवास्तव जनता से करेंगे सीधा संवाद

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृत मिशन के 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृत मिशन के 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

ग्राम मटियारी में अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

ग्राम मटियारी में अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार
आज फोकस में

छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp