
कोरबा:— झोरा घाट घूमने गए लोगों को घर लौटते समय रास्ते में विवाद का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग अपनी कार से झोरा घाट घूमकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक महिंद्रा जीतो वाहन उनकी कार के सामने आकर रुक गया। इसके बाद जीतो वाहन में सवार व्यक्ति और कार सवार लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि जीतो वाहन सवार व्यक्ति अपनी गलती मानने के बजाय कार सवार लोगों को ही जिम्मेदार ठहराने लगा। उसने कहा कि गलती तुम्हारी है, तुम मेरी गाड़ी के सामने आए हो। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही। हालांकि, कुछ समय बाद मामला शांत हो गया और दोनों अपने-अपने रास्ते निकल गए।
कार सवार लोगों का कहना है कि झोरा घाट मार्ग पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस मार्ग पर वाहन चालकों के बीच होने वाले विवाद कब थमेंगे?
फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत या कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सड़क पर इस तरह की बहस और विवाद कभी भी बड़ी घटना का रूप ले सकते हैं। जरूरत है कि वाहन चालक संयम बरतें और जिम्मेदार विभाग भी इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ध्यान दें।








