Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोढ़ा घाट में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग का बड़ा शिकंजा, 4 ट्रैक्टर पकड़ाए

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बेलगहना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्यवाही मौके पर दबिश देकर चार ट्रैक्टरों को पकड़ा

बेलगहना। बिलासपुर जिले के बेलगहना तहसील क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। क्षेत्र के सोढ़ा घाट में अवैध रूप से रेत का उत्खनन किए जाने की सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सोढ़ा घाट में बिना वैध अनुमति रेत खनन किए जाने की शिकायतों एवं सूचना के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। इस दौरान रेत का अवैध उत्खनन करते हुए चार ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। विभागीय टीम ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की।

अवैध खनन पर विभाग की सख्ती, माफियाओं में हड़कंप

गौरतलब है कि बेलगहना तहसील क्षेत्र में रेत घाटों से जुड़े अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। नदी-नालों से अनियंत्रित तरीके से रेत निकालने से प्राकृतिक जल स्रोतों, नदी के स्वरूप और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।

खनिज विभाग की इस कार्यवाही को अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि विभाग आगे भी इसी तरह लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखता है या नहीं।

बड़ा सवाल: क्या सोढ़ा घाट में केवल चार ट्रैक्टर ही अवैध खनन में संलिप्त थे, या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है? क्षेत्रवासियों की निगाहें अब खनिज विभाग की आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं।

बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित, 120 करोड़ के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित, 120 करोड़ के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
आज फोकस में

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

छह मंडलों में गूंजी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की आवाज, मनपहरी में जन चौपाल का भव्य समापन
आज फोकस में

छह मंडलों में गूंजी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की आवाज, मनपहरी में जन चौपाल का भव्य समापन

नशा एवं टीबी मुक्त युवा थीम पर केकराडीह में लगेगा राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर
आज फोकस में

नशा एवं टीबी मुक्त युवा थीम पर केकराडीह में लगेगा राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर

अतरमरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से किसानों में उत्साह
आज फोकस में

अतरमरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से किसानों में उत्साह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp