Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त, सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र में ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने छुरा एवं फिंगेश्वर क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच और औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। खनिज विभाग को 16 नवंबर 2026 को तहसील छुरा अंतर्गत ग्राम सरकड़ा के पैरी नदी क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय टीम ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन बंद पाया गया। शिकायत के संबंध में ग्रामवासियों ने बताया कि रेत खदान प्रारंभ करने के लिए भूमिपूजन किया गया है, लेकिन अभी तक उत्खनन एवं परिवहन का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।

फिंगेश्वर में अवैध परिवहन करते हाईवा जब्त –
इसी तरह विकासखंड फिंगेश्वर क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 17 नवंबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत स्वीकृत रेत खदान गदहीडीह (गणेशपुर), सुखा नदी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन जब्त कर सुरक्षार्थ थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा गया। इसके अलावा खनिज चूनापत्थर (निम्न श्रेणी) का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक अन्य हाईवा वाहन जब्त कर थाना पाण्डुका की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रभारी खनि अधिकारी गरियाबंद ने बताया कि खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीपत नवधा रामायण और काली उत्सव नरगोड़ा में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा
आज फोकस में

सीपत नवधा रामायण और काली उत्सव नरगोड़ा में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा

पटवारियों की हड़ताल से किसान और विद्यार्थी परेशान, जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे स्कूली बच्चे
आज फोकस में

पटवारियों की हड़ताल से किसान और विद्यार्थी परेशान, जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे स्कूली बच्चे

<span style=अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त, सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र में ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच">
आज फोकस में

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त, सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र में ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण
आज फोकस में

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

एनटीपीसी सीपत में साइबर कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में साइबर कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर के परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव..
आज फोकस में

बिलासपुर के परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव..

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp