Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत नवधा रामायण और काली उत्सव नरगोड़ा में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,नवधा रामायण और काली उत्सव में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा
प्रभु श्रीराम और मां काली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का जीता दिल , जीत सीपत में सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख देने की घोषणा, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा दिया l
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया मंगलवार को सीपत में आयोजित अखंड नवधा रामायण और ग्राम नरगोड़ा में आयोजित काली उत्सव में शामिल हुए। दोनों ही धार्मिक आयोजनों में विधायक लहरिया का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जहां श्रद्धापूर्वक देवी देवताओं के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की, वहीं अपनी सुरीली आवाज में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। सीपत में आयोजित अखंड नवधा रामायण में विधायक लहरिया ने प्रभु श्रीराम के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंच से तीन सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन की व्यस्तताओं के बीच पूजापाठ और प्रभु स्मरण के लिए समय निकालना सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और सकारात्मकता को मजबूत करते हैं। मानव जीवन में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही कामना है। उन्होंने नवधा रामायण के मंच से सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए आने वाले समय में पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर आयोजन समिति ने श्रीफल, कैलेंडर एवं प्रसाद भेंटकर विधायक का सम्मान किया। इसके पश्चात विधायक लहरिया ग्राम नरगोड़ा में आयोजित काली उत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उत्सव में भी उन्होंने अपनी गायकी का हुनर दिखाते हुए भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं प्रसिद्ध गायक नीलकमल वैष्णव के जोरदार भजनों, गजलों और जसगीतों ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर तक भक्तिमय गीत संगीत का दौर चलता रहा। इस दौरान आयोजन समिति ने आयोजन स्थल पर शेड निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक लहरिया ने आने वाले दिनों में शेड निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। दोनों धार्मिक आयोजनों में विधायक लहरिया की सहभागिता और भजन प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की उनकी पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस असवर पर अभिलेश यादव, गजेंद्र सिह राजपूत,सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, अमर सिंह राजपूत, नरेश गुप्ता,हिमांशु गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, संतोष साहू, अमित धीवर,प्रमीत कोरी, संतोष यादव आदि उपस्थित थे l

<span style=सीपत नवधा रामायण और काली उत्सव नरगोड़ा में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा">
आज फोकस में

सीपत नवधा रामायण और काली उत्सव नरगोड़ा में पहुंचे विधायक लहरिया , सीपत को 5 लाख की सौगात, नरगोड़ा में शेड निर्माण का भरोसा

पटवारियों की हड़ताल से किसान और विद्यार्थी परेशान, जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे स्कूली बच्चे
आज फोकस में

पटवारियों की हड़ताल से किसान और विद्यार्थी परेशान, जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे स्कूली बच्चे

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त, सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र में ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच
आज फोकस में

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त, सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र में ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण
आज फोकस में

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

एनटीपीसी सीपत में साइबर कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में साइबर कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर के परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव..
आज फोकस में

बिलासपुर के परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव..

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp