Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम बहरी झोरकी में शासकीय शिक्षक श्री कृष्णा लाल लकड़ा एवं उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों पर कथित अवैध धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन ने जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शासकीय शिक्षक श्री कृष्णा लाल लकड़ा एवं उनके परिवार सहित श्री ध्यान सिंह केरकेट्टा, श्री नितेश केरकेट्टा, श्री विजय केरकेट्टा एवं बिटकू लाल की कथित भूमिका की जांच कराने की मांग रखी है।
इसके साथ ही संबंधित व्यक्तियों के आय के स्रोत, आय-व्यय एवं संपत्ति की जांच सक्षम विभाग से कराने तथा उनके जाति प्रमाण पत्रों की वैधता की जांच संबंधित राजस्व अधिकारियों से कराने की मांग की गई है।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि ग्राम बहरी झोरकी में कथित धर्मांतरण से संबंधित शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जाए। यदि जांच में अवैध धर्मांतरण अथवा किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
संगठन ने मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम गठित करने तथा जांच की प्रगति से शिकायतकर्ताओं को अवगत कराने का भी आग्रह किया है।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात किए बिना निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात किए बिना निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।इस मांग को लेकर स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य जी महराज,बजरंगदल विभाग संयोजक सागर पटेल,जिला मंत्री प्रकाश साहू,जिला सह मंत्री निखिल परिहार,जिला संयोजक रविंद्र कैवर्त,सह संयोजक विनय पांडे,आशीष श्रीवास्तव,उत्तम राय,बृजेश पूरी अभिषेक जायसवाल,शिवम साहू,भूपेंद्र चौधरी,शुभम गुप्ता,संदीप चौधरी,बृजेश सोनी,रूपेश साहू, चौथराम,नेमसिंह, गीतलाल, गयाराम,नारायण,देवेश,अंचल, साजन यादव, शैलेश जायसवाल,दीपक विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?
आज फोकस में

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?

<span style=ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन">
आज फोकस में

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम
आज फोकस में

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र
आज फोकस में

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..
आज फोकस में

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..

रतनपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा: ट्रेलर में फंसी कार घिसटती रही, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
आज फोकस में

रतनपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा: ट्रेलर में फंसी कार घिसटती रही, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp