Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

बिलासपुर :—कालिदास जयंती के अवसर पर शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा में निहित सामूहिकता, सहयोग और समन्वय के मूल्यों को व्यवहार में उतारने के उद्देश्य से गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण गतिविधि आयोजित की गई।

इस अवसर पर छात्राओं ने सामूहिक सहभागिता के साथ स्वच्छता कार्य, पूजन-अर्चन, भोजन निर्माण एवं वितरण की गतिविधियों में भाग लिया। कार्य-विभाजन, परस्पर सहयोग एवं समायोजन के माध्यम से छात्राओं को गुरुकुल जीवन की व्यावहारिक अनुभूति कराई गई।

गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं में श्रम की गरिमा, आत्मनिर्भरता, अनुशासन, सेवा-भाव, सहकारिता एवं सामूहिक उत्तरदायित्व जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का विकास करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति परंपरा के मूल आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एस. आर. कमलेश ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कालिदास जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत के गौरव को रेखांकित किया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा पाण्डेय ने गुरुकुल परंपरा की वर्तमान समय में प्रासंगिकता एवं उसके मूल्यपरक स्वरूप पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डॉ. कल्याणी जैन, डॉ. राजकुमार शर्मा, उमा, इन्दु एवं आकृति सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

<span style=कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ">
आज फोकस में

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ

मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला इनके समर्पण से सशक्त हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था – डॉ. मनीष बंजारा
आज फोकस में

मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला इनके समर्पण से सशक्त हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था – डॉ. मनीष बंजारा

भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
आज फोकस में

भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

भठली कला में राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
आज फोकस में

भठली कला में राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ…. 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ…. 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp