
भरारी के पास रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे
रतनपुर…रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। भरारी के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पीछे से जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भरारी के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा को बाइक चालक समय रहते देख नहीं पाया और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे हाईवा के पिछले हिस्से से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
पुलिस ने हाईवा किया जब्त, जांच जारी
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद एक बार फिर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। सड़क किनारे खड़े भारी वाहन, तेज रफ्तार और लापरवाही जैसे कारण कई बार जानलेवा साबित हो रहे हैं। भरारी के पास हुआ यह हादसा भी सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता और प्रभावी निगरानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है।









