Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहेरामूड़ा और केकराड़ में आयोजित शिविर में जनजातीय परिवारों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

अनुसूचित जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड  कोटा के बहेरामूड़ा और तखतपुर के ग्राम केकराड़ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


ग्राम पंचायत बहेरामूड़ा अंतर्गत ग्राम उपका, मिट्ठूनवागांव, लूफा, शक्तिबहरा, करहीकछार, केकराडीह, बेलवाटोकरा के लिए संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोटा
युवराज सिन्हा द्वारा किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में मौके पर ही 2 आधार कार्ड, 8 राशन कार्ड एवं 11 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। हितग्राहियों को विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर चन्द्रभान, उमादेवी, श्रीमती कृता, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सचिव, कोटवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी तरह तखतपुर के ग्राम केकराड़ में भी अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच मांगेलाल नागेश्री ने की। कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तखतपुर जसवंत सिंह जांगड़े एवं सहायक अधिकारी डी.के. भारद्वाज शिविर में मौजूद रहे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 ग्रामीणों का बी.पी. एवं शुगर की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp