Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिना अनुमति जल दोहन का खुलासा: गिधौरी में अवैध मिनरल वॉटर प्लांट संचालित, RTI में बड़ा पर्दाफाश

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:—
बिलासपुर जिले के ग्राम गिधौरी (विकासखंड बिल्हा) में संचालित क्रोमेटिक पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर हर्षराज बैवरेज नामक मिनरल वॉटर फैक्ट्री पर बड़ा खुलासा हुआ है। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी में जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि उक्त इकाई को भूजल दोहन या व्यवसायिक जल उपयोग के लिए किसी भी प्रकार की विभागीय अनुमति नहीं दी गई है।

रतनपुर निवासी द्वारा 5 जून 2025 को दायर आवेदन के जवाब में जल संसाधन विभाग, बिलासपुर ने पत्र क्रमांक 3365, दिनांक 02.07.2025 को जानकारी दी कि विभाग के पास ऐसी कोई अनुमति जारी करने का रिकॉर्ड नहीं है और न ही कंपनी द्वारा कोई आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

इस बात की पुष्टि अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मंडल बिलासपुर द्वारा की गई, जो इस मामले में प्रथम अपीलीय अधिकारी भी हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) या लाइसेंस जारी नहीं किया गया है।

गांव के लोगों में इस खुलासे के बाद भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध रूप से जल स्रोतों का दोहन न केवल प्राकृतिक संसाधनों की चोरी है, बल्कि आने वाले समय में जल संकट को भी जन्म दे सकता है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि बिना अनुमति जल उपयोग करने वाले इस प्लांट पर तत्काल कार्रवाई की जाए और जांच बैठाई जाए कि अब तक किसके संरक्षण में यह प्लांट संचालित होता रहा।

भाजयुमो मंडल सीपत ने डॉक्टर बाबा साहब की जयंती मनाई
आज फोकस में

भाजयुमो मंडल सीपत ने डॉक्टर बाबा साहब की जयंती मनाई

रायपुर : विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री  मनसुख मंडाविया
आज फोकस में

रायपुर : विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

रायपुर : महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार
आज फोकस में

रायपुर : भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार

रायपुर : नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
आज फोकस में

रायपुर : नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ
आज फोकस में

रायपुर : बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp