Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

अम्बिकापुर :—-भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता दृ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विकास भोसकर ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों, जनपद पंचायतों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान 3 चरणों (2-8 अगस्त, 9-12 अगस्त एवं 13-15 अगस्त) में संचालित होगा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

Advertisement Box

कलेक्टर ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कॉरपोरेट एवं निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों के माध्यम से सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

इस दौरान तिरंगा निर्माण के लिए स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा और गांव-गांव में तिरंगा वितरण एवं बिक्री केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। पोस्ट ऑफिस एवं उचित मूल्य की दुकानों को भी विक्रय केन्द्र के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया है कि राज्य सरकार की वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आम नागरिकों में व्यापक जागरूकता का निर्माण किया जाए। साथ ही “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता दृ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” से संबंधित सभी गतिविधियों को भारत सरकार की वेबसाइट
www.harghartiranga.com
से लिंक किया जाए।

इसके अतिरिक्त, प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय भाषाओं में बैनर, पोस्टर, रंगोली, तिरंगा सेल्फी जोन, तिरंगा लाइटिंग आदि गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को समूह क्रय व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं निकाय स्तर पर भारत सरकार द्वारा साझा किए गए गूगल फॉर्म लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeyrn6d9810NoQ7NquJjOQVXN-MjR9tkBjP7sFZPD-y1aXUPA/viewform के माध्यम से नोडल अधिकारियों की जानकारी और तिरंगा वितरण संबंधी कार्यवाहियों की अद्यतन जानकारी अपलोड की जाए।
स्वतंत्रता सप्ताह को जनभागीदारी से एक व्यापक उत्सव के रूप में मनाने हेतु यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभागीय अधिकारी कार्यक्रम का सतत् अनुश्रवण करें एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।

रतनपुर की बेटी साक्षी बनी ‘नगर सेना’ की शान, प्रथम रैंक पाकर लिखा सफलता का नया अध्याय
आज फोकस में

रतनपुर की बेटी साक्षी बनी ‘नगर सेना’ की शान, प्रथम रैंक पाकर लिखा सफलता का नया अध्याय

रक्षाबंधन पर छलका उत्साह, भाईयों की सजी कलाई
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर छलका उत्साह, भाईयों की सजी कलाई

चौकी जूनापारा द्वारा “राखी विथ खाकी” का संदेश एवं साथ ही की गई आवारा बेसहारा पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था
आज फोकस में

चौकी जूनापारा द्वारा “राखी विथ खाकी” का संदेश एवं साथ ही की गई आवारा बेसहारा पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट चुनाव पर ‘कछुआ कांड’ का काला साया!
आज फोकस में

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट चुनाव पर ‘कछुआ कांड’ का काला साया!

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें

सर्वदलीय मंच ने एनटीपीसी सीपत के खिलाफ किसानों व ग्रामीणों की 21 साल पुराने वादों के पालन करने की मांग,अन्यथा दी आन्दोलन की चेतावानी
आज फोकस में

सर्वदलीय मंच ने एनटीपीसी सीपत के खिलाफ किसानों व ग्रामीणों की 21 साल पुराने वादों के पालन करने की मांग,अन्यथा दी आन्दोलन की चेतावानी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp