Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें

 

रायपुर, : —-रक्षाबंधन पर दिव्यांग बच्चों से मिलकर डॉ. रमन सिंह ने मनाया भावनाओं का पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एग्जैक्ट फाउंडेशन, रूद्री (धमतरी) के दिव्यांग आवासीय विद्यालय से आए नन्हें-मुन्ने बच्चों से निवास कार्यालय में मुलाकात की। बच्चों ने बड़े उत्साह और प्रेम से डॉ. रमन सिंह की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया।

डॉ. रमन सिंह ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनके हाल-चाल पूछे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के लिए रायपुर स्थित वेंकटेश इंटरनेशनल में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया और मिठाइयां वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

इस मिलन ने पुरानी यादें भी ताज़ा कर दीं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी डॉ. रमन सिंह को एग्जैक्ट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने 5000 दिनों की राखी बांधकर एक ऐतिहासिक क्षण बनाया था। आज का यह अवसर उस अनूठे रिश्ते का पुनः स्मरण था।

बच्चों के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा
“इन मासूम चेहरों की मुस्कान और कलाईयों की राखी मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। ये बच्चे केवल मेरे भाई-बहन नहीं, बल्कि प्रेरणा के स्रोत हैं।”

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp