Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में राष्ट्रभक्ति की मिसाल बनेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा — शहीद नूतन सोनी को समर्पित होगी श्रद्धांजलि झांकी

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर,:—-
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर एक बार फिर देशभक्ति के रंग में सराबोर होने जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा इस बार सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि वीरता और बलिदान की सजीव गाथा का स्वरूप धारण करेगी। यात्रा की सबसे विशेष बात यह होगी कि इसे रतनपुर के वीर शहीद नूतन सोनी को समर्पित किया जाएगा, जिनकी स्मृति में एक प्रेरणादायक झांकी भी यात्रा का हिस्सा होगी।

राष्ट्रध्वज के साथ चलना हमारे आत्मगौरव की अभिव्यक्ति है” – ईशा सोनी

नगर मंत्री ईशा सोनी ने बताया कि यह यात्रा अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि रतनपुर की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा, “यह तिरंगा यात्रा युवाओं में देशप्रेम की लौ जलाती है और नगरवासियों के दिलों में एकता का संदेश भरती है।” उन्होंने पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शंकर राव मराठा और वर्तमान अध्यक्ष आतिश सिंह ठाकुर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “इन प्रयासों से यह यात्रा जन-जन का उत्सव बन चुकी है।”

राष्ट्रभावना के समर्पण में कोई चुनौती बड़ी नहीं होती” – आतिश सिंह ठाकुर

छात्र परिषद अध्यक्ष आतिश सिंह ठाकुर ने कहा कि “हमारे कार्यकर्ता जिस समर्पण और निष्ठा के साथ तिरंगा यात्रा की तैयारी में लगे हैं, वह प्रेरणादायक है। यह आयोजन हमारे संकल्प की पराकाष्ठा है — हर चुनौती के आगे अडिग रहना ही असली राष्ट्रसेवा है।”

श्रद्धांजलि नहीं, प्रेरणा बनेंगे शहीद नूतन सोनी

इस बार यात्रा में रतनपुर के सपूत शहीद नूतन सोनी को विशेष रूप से श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनके जीवन और बलिदान की झलक दिखाती भावविह्वल झांकी यात्रा का मुख्य आकर्षण होगी। यह झांकी युवाओं को न सिर्फ इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि उनमें राष्ट्रसेवा की भावना को भी प्रबल बनाएगी।

यह यात्रा रतनपुर की आत्मा से जुड़ी है” – अनुष्का पांडे

परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुष्का पांडे ने कहा, “हर वर्ष 15 अगस्त को निकलने वाली यह यात्रा नगरवासियों के मन में ऊर्जा, गौरव और एकता का संचार करती है। यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि आत्मगौरव का उत्सव है, जिसका हमें साल भर इंतजार रहता है।”

तिरंगा यात्रा का मार्ग:

यह ऐतिहासिक यात्रा शासकीय महामाया महाविद्यालय से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हाई स्कूल मैदान में सम्पन्न होगी, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया जाएगा।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp