Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट चुनाव: चुनरी वाले बाबा का जादू या आस्था पर सत्ता का सौदा?

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर – माँ महामाया के आँगन में एक बार फिर राजनीति का खेल भारी पड़ गया। जिस शक्ति पीठ के चरणों में लाखों श्रद्धालु अपना सिर झुकाते हैं, वहाँ नगरवासियों की आवाज़ अनसुनी रह गई।

कहानी की शुरुआत
21 सदस्यीय ट्रस्ट का चुनाव होना था। नगरवासियों को उम्मीद थी कि इस बार मंदिर की गरिमा और आस्था की रक्षा होगी। ठाकुर आशीष सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया—यहाँ तक सब ठीक था। लेकिन जैसे ही अध्यक्ष की कुर्सी मिली, एक ऐसा फैसला लिया गया जिसने पूरे नगर को हिला दिया।

विवाद की जड़
कछुआ कांड—एक ऐसा कलंक, जिसने न सिर्फ नगर बल्कि मंदिर की पवित्रता को भी दागदार किया। इसी कांड का मुख्य आरोपी, जिसे पद से दूर रखने की माँग नगरवासी वर्षों से करते आ रहे थे, उसे अचानक ट्रस्ट में पदाधिकारी बना दिया गया।

नगर का आक्रोश
लोगों ने विरोध किया, मंदिर प्रांगण में आकर आवाज़ बुलंद की, पर लगता है विरोध की गूंज राजनीतिक समझौतों की दीवारों से टकराकर लौट आई। चर्चा है कि 14 सदस्यों के आंकड़े और “तुम मुझे अध्यक्ष बनाओ, मैं तुम्हें बाकी पद दूँगा” जैसे सौदे ने यह रास्ता बनाया।

‘चुनरी वाले बाबा’ का जादू
नगर में कानाफूसी है—क्या यह सिर्फ 14 सदस्यों की ताक़त थी या “चुनरी वाले बाबा” का असर? क्या आस्था पर सत्ता का सौदा हो गया?
लोग पूछ रहे हैं—माँ महामाया के दरबार में, जहाँ न्याय और सत्य की प्रतीक देवी विराजती हैं, वहाँ जनता की आवाज़ क्यों दबा दी गई?

नगरवासियों की पीड़ा
एक बुजुर्ग श्रद्धालु ने आंसू भरी आँखों से कहा—
“हम तो माँ के दरबार में सच्चाई की जीत देखने आए थे, पर यहाँ तो राजनीति जीत गई और आस्था हार गई।”

रतनपुर का माहौल आज भी सवालों से भरा है—आख़िर यह चुनाव था, सौदेबाज़ी थी, या किसी अदृश्य ताक़त का खेल?

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp