Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

1001 फीट लंबी तिरंगा यात्रा से गूंजेगा रतनपुर, स्वतंत्रता संग्राम की गूंज हर दिल में जगाएगी देशप्रेम की लौ

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

15 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतनपुर का भव्य आयोजन, हजारों कदम एक साथ बढ़ेंगे तिरंगे की शान में…
नगर होगा देशभक्ति के नारों से सराबोर, शहीदों को दी जाएगी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रतनपुर——- 15 अगस्त 2025 को रतनपुर का हर कोना देशभक्ति के रंग में सराबोर होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतनपुर के बैनर तले निकलने वाली 1001 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम की गूंज को फिर से जीवंत करेगी। यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान को नमन और आज़ादी की अस्मिता को संकल्पित करने का पर्व बनेगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रतनपुर अपने गौरवमयी छठवें वर्ष में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर एक अद्वितीय और भव्य आयोजन करने जा रहा है। सुबह 10 बजे शा. महामाया महाविद्यालय से यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसमें हजारों देशभक्त तिरंगे की शान के साथ कदमताल करेंगे।यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शहीद तूलन हाई स्कूल पर जाकर समाप्त होगी। पूरे रास्ते में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीदों अमर रहो” के गगनभेदी नारे गूंजेंगे, जिनकी प्रतिध्वनि हर दिल में देशप्रेम की लौ जगाएगी।

आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि एक संदेश है—कि आज़ादी का महत्व समझें, शहीदों का स्मरण करें और राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है—
“आओ, तिरंगा थामें और अपने गौरवशाली इतिहास को सलाम करें।”
“गाँव-गाँव जाएगा, भारत भव्य बनाएगा।”

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp