
सीपत,,,,भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत , 13अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर केंदीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ईकाई एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों और जवानों द्वारा एक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई
इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।
रैली का शुभारंभ ईकाई प्रमुख उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामडी के कर कमलों से हुआ
जिसका नेतृत्व उप कमांडेंट अग्नि मोहन लाल के निर्देशन मे सहायक कमांडेंट राजकुमार द्वारा किया गया जिसमें ईकाई के सभी जवानों ने देश भक्ति के जोश और उल्लास भारत माता की जय बन्दे मात्रम के उद्घोष साथ भाग लिया
रैली की शुरूवात एनटीपीसी मटेरियल गेट से सीपत ग्राम और बाजार से होते हुए
एनटीपीसी उज्वल नगर कॉलोनी मे समापन किया गया
समापन के दौरान ईकाई प्रमुख उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामडी,
उप कमांडेंट/अग्नि मोहन लाल ने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनायें देते हुए
सभी जवानों उत्साहित किया और बताया कि समय समय पर निर्देशानुसार राष्टीय पर्व के अवसर पर ऐसी रैली निकाली जाएगी l







