Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में लाखो की बड़ी चोरी: परिवार सोता रहा, चोर सोना-चांदी और दस्तावेज़ ले उड़े

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:–; 14 अगस्त की रात रतनपुर के करैहापारा में एक घर में हुई बड़ी चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वार्ड क्रमांक 14 निवासी रामअवतार सूर्यवंशी के घर में उस समय चोरों ने धावा बोल दिया, जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और अटैची में रखे करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए।

आपको बता दे कि चोरी गए सामान में ढाई तोला वजनी सोने की माला, चार नग एक तोला सोने के टॉप्स, 17 तोला चांदी की पैरपट्टी, 15 तोला चांदी की अठन्नी, सोने की नथनी, पांच नग सोने की फुल्ली, चांदी की बिछिया और साटी शामिल हैं। इसके अलावा चोर शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एफडी रसीदें, सोने-चांदी की खरीदी की रसीदें भी ले गए।चोरों ने एक अटैची को कमरे में ही खोलकर दस्तावेज चुरा लिए और खाली छोड़ दिया, जबकि पेटी को घर की छत पर ले जाकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोर तीन मोबाइल फोन—मोटो जी 13, रेडमी 9आई और रियलमी सी35 भी ले उड़े।

पीड़ित परिवार ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे बेटी मीरा सूर्यवंशी की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और मोबाइल गायब थे। घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और थाने में शिकायत दर्ज कराने कहा।जिस पर रामावतार ने थाना पहुचकर लिखित शिकायत की है जिस पर थाना रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और दहशत का माहौल है।

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
आज फोकस में

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
आज फोकस में

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”
आज फोकस में

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp