Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तिरंगे की छांव में रतनपुर, शहीद को सलाम अभाविप की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब — राष्ट्रभक्ति, एकता और बलिदान का अद्भुत संगम

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:—
स्वतंत्रता दिवस की सुनहरी सुबह… रतनपुर की हवाओं में तिरंगे की महक घुली थी। नगर की हर गली, हर चौक, मानो एक ही गीत गा रही थी — “वंदे मातरम्”। मां महामाया कॉलेज से निकली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने रतनपुर को तिरंगे की आभा से भर दिया।

आपको बता दे कि हाथों में लहराते 1001 फीट लंबे तिरंगे की छांव में जब हजारों कदम आगे बढ़े, तो आसमान गूंज उठा —
“भारत माता की जय” और “जय जवान, जय किसान” के नारों से।
देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच तिरंगे की फड़फड़ाहट ने हर दिल में गर्व और बलिदान की आग जगा दी।यात्रा का समापन शहीद नूतन सोनी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। यह यात्रा केवल उत्सव नहीं थी, बल्कि शहीद नूतन सोनी जी के अदम्य साहस को सलाम थी, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

तिरंगे से पहले आस्था का दीप——-

यात्रा से पूर्व पूजनीय ताराचंद महाराज , दिव्यकांत महाराज जी और समाजसेवी विजय अग्रवाल की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। मानो देशप्रेम और आस्था का संगम एक साथ बह निकला हो।

अतिथियों के प्रेरक शब्द—-

मुख्य अतिथि, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए.डी.एन. वाजपेयी ने भावुक स्वर में कहा —
“यह तिरंगा हमें याद दिलाता है कि आज़ादी किसी की देन नहीं, बल्कि शहीदों के लहू की सौगात है। इसे थामना आसान है, पर इसकी आन-बान और शान में जीना ही सच्ची देशभक्ति है।”

विशिष्ट अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा —
“आज रतनपुर ने यह साबित कर दिया कि जब युवा संकल्प लें, तो देश का भविष्य सुनहरा होता है।”

अभाविप के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा, जिला संयोजक स्नेहा अग्रहरी, आयुष तिवारी, शुभम पाठक, शशांक सोनवानी और अभिषेक ने युवाओं से अमृतकाल के पंच प्रण को अपनाने और भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया।

युवाओं का संकल्प——/

छात्र परिषद अध्यक्ष आतीश सिंह ठाकुर ने कहा —
“आज का यह दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प है… तिरंगा हमसे केवल प्रेम नहीं, बल्कि त्याग और सेवा की मांग करता है।”नगर मंत्री ईशा सोनी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुष्का पांडेय ने कहा —”जब तक हमारे हाथ में तिरंगा है, तब तक हमारे दिल में मातृभूमि के लिए प्रेम की लौ जलती रहेगी।”

परिश्रम की मिसाल——-

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रेमांशु तंबोली, विकास, नवदीप, विनोद, करण, कुमकुम, बजरंग, आशीष, दौलत, रुद्र, वैभव, योगेश, शिवांग, बिट्टू, अरविंद, अनन्या, वंदना, प्रिंसी, बुलबुल, वृक्ष, मोनिका, हर्षा, खुशी, अनिता, रागिनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम रहा।जब यात्रा समाप्त हुई, तब भी गलियों में तिरंगे की छांव और देशभक्ति की गूंज बाकी थी। मानो रतनपुर की मिट्टी कह रही हो —
“तिरंगे की आन में जीना है, तिरंगे की शान में मरना है।”

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
आज फोकस में

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
आज फोकस में

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”
आज फोकस में

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp