Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय रजक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रजक समाज ने मांगा प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर के नेतृत्व में कल दिनांक 16 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास भेंट कर स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामना दिए।
राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से समाज की ओर से निम्न मांग त्वरित कार्यवाही हेतु रखें_
*स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे बाबा की जयंती 23 फरवरी को अवकाश घोषित* किया जावे।
**छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे स्वछता अभियान का नामकरण संत गाडगे स्वच्छता अभियान किया जावे।
*देश के 17 राज्य एवं तीन केंद्र शासित प्रदेश के समान छत्तीसगढ़ के रजक धोबी समाज को **अनुसूचित जाति वर्ग में सम्मिलित कर आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए इस हेतु* छत्तीसगढ़ शासन से प्रस्ताव केंद्र सरकार को तत्काल भेजने की मांग की गई।
*राज्यसभा, निगम मंडल एवं आयोग व पार्टी संगठन में जिला एवं प्रदेश स्तर पर समाज के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जावे। **
*धोबी व्यवसाय करने वाले को सुविधा प्रदान करने के लिए शहरी क्षेत्र में राजधानी रायपुर शहर के नरैया तालाब में औद्योगिक पार्क रजक गुड्डी के तर्ज पर *सभी जिला मुख्यालय में रजक गुड्डी का निर्माण किया* जावे ताकि धोबी व्यवसाय करने वालों को सुविधा मिल सके।
*शासकीय अस्पताल, रेस्ट हाउस रेलवे एवं अन्य स्थान पर धोबी कार्य हेतु होने वाले टेन्डर नियम को सरल किया जाकर केवल धोबी जाति के व्यक्ति को ठेका दिया जावे।
मुख्यमंत्री ने रजक महासंघ के द्वारा की गई मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अति शीघ्र निर्णय लेने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव सुरेश निर्मल करने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव ( कार्यालय) चूड़ामणि निर्मल करने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, संरक्षक ज्ञान सिंह निर्मलकर, उपाध्यक्ष डा. लेख राम निर्मलकर, प्रदेश महासचिव निलेश रजक, कोषाध्यक्ष महेश कर्ष, सलाहकार पवन गंगबेर, डॉ हेम सिंह निर्मलकर, राजनादगांव, पवन गंगबेर बालोद, दीनानाथ निर्मलकर,ईश्वर निर्मलकर, कृष्ण निर्मलकर दुर्ग,  परशराम निर्णेजक,लक्ष्मीकांत निर्णेजक ,डॉ उग्रसेन कन्नौजे, डॉ प्रदीप निर्णेजक, जय निर्णेजक, दिलीप निर्णेजक, बिलासपुर, पित्रेश उजागर जिला अध्यक्ष, श्रवण निर्मलकर, लव निर्णेजक जांजगीर,
डॉ बीआर निर्मलकर, धूरसाय रजक, कुंज राम निर्मलकर, रंजीत निर्मलकर,  सिक्टा
शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  टिकैतराम निर्मलकर कोरबा। बेमेतरा जिले से जिला संयोजक श्री गिरधारी निर्मलकर __युवा जिला अध्यक्ष  __मनोज निर्मलकर_
के साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय रजक महासंघ के संभागीय मीडिया प्रभारी  लव निर्णेजक ने दी।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp