Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बालोद : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर कला केंद्र में संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विभिन्न प्रतिभागियों ने गायन, वायलिन, बांसुरी वादन में दी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति

बालोद,:—छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बालोद स्थित कला केंद्र में एक शानदार संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने गायन, बांसुरी वादन और वायलिन जैसे क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया। गायन में मधुर स्वरों ने श्रोताओं का दिल जीता, तो बांसुरी और वायलिन की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रत्येक प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और समर्पण को प्रदर्शित किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में तांजल नेताम द्वारा बांसुरी वादन, निखिल साहू द्वारा वायलिन वादन, अरूण कुमार साहू द्वारा गजल सहित शुभांगी शुक्ला, भूषण सिन्हा, रमा शुक्ला, लव कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सोनी और कृष्णा सोनी द्वारा गायन प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखते हैं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को अपनी कला को निखारने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देने की बात कही। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर रूप से किया जाएगा।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp