Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर गौरेला में भव्य आयोजन

गौरेला :—-
विश्व हिंदू परिषद – गौरेला प्रखंड द्वारा शनिवार को मरही माता मंदिर परिसर में संगठन का स्थापना दिवस बड़े ही धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियों ने सहभागिता कर हिंदू एकता, सेवा और संस्कृति रक्षण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात धर्म विषयक विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा पर अपने विचार प्रकट किए।
भक्ति संगीत की सुमधुर प्रस्तुति – भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में संगठन, संस्कार और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।

मुख्य अतिथि

संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य

जिला संघ चालक तीरथ बड़गैया जी

मुख्य वक्ता:

सरोज पवार जी

मंच संचालन:

जिला मंत्री प्रकाश साहू

प्रखंड अध्यक्ष मौसम ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा:

> “यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जोड़ने और जागरूक करने का माध्यम है। हम सभी को संगठन की शक्ति को पहचानकर समाज के हित में कार्यरत रहना चाहिए।”

विशेष उपस्थिति:

सागर पटेल, प्रिया त्रिवेदी, संदीप सिंघई, दुर्गेश यादव,राकेश दुबे, मुकेश दुबे, ज्योति दुबे, अशोक जैन, प्रमोद कुमार शर्मा, संजय शर्मा,भागवत सोनी, दिनेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, दीपक शर्मा, सनी आगवनी, संतोषी गोस्वामी, उषा गुप्ता, अनीता माझी, शिवम साहू, विनय पांडे, शुभम गुप्ता, देवांश तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, शैलेश जयसवाल सहित अनेक धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला मंडल व युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं आर्ट ऑफ लिविंग के कलाकारों ने भव्य हनुमान चालीसा पाठ,सुंदरकांड पाठ और महाआरती किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागी गणों की ओर से मौसम ताम्रकार ने आभार प्रकट किया।

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp