Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्याख्याता लता मानिकपुरी ने कलिंगा विश्वविद्यालय से सम्मान प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—- शिक्षा जगत में अनुशासन, समर्पण एवं विद्यार्थियों को स्कूल एवं पढ़ाई से जुड़े रखने के लिए नवाचार के साथ पढ़ाई को केंद्रित करती है। बच्चों को विषय से संबंधित अच्छी समझ देने के लिए अध्यापन शैली में पोस्टर, चित्र, मॉडल के साथ स्मार्ट क्लास उपचारात्मक शिक्षण उपयोग करती है बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने वाली लता मानिकपुरी को 2023 में “शिक्षा श्री” पुरस्कार से सम्मानित एवं 5 सितंबर 2024 को महामहिम राज्यपाल के करकमलों से सम्मानित होने पर 22 अगस्त 2025 को व्याख्याता लता मानिकपुरी को कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रांगण में भव्य समारोह में आर्यवीर आर्य संस्थापक एवं महासचिव गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं कलिंगा विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. संदीप गांधी के कर कमल से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर संदीप गांधी द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय के विकास यात्रा की झलक प्रस्तुत किया गया।


एवं उन्होंने 2013 से विश्व विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की इसके उपरांत आर्यवीर आर्य संस्थापक एवं महासचिव गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को आव्हान किया कि, शिक्षक छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में इसी तरह तन मन धन लगाए रखें। अपने अनुभव को साझा करते हुए लता मानिकपुरी ने कलिंगा विश्वविद्यालय का आभार प्रदर्शन किया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp