Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में पीएम सूर्यघर योजना पर कार्यशाला आयोजित, नागरिकों ने दिखाई सोलर ऊर्जा में दिलचस्पी

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

मां महामाया मंदिर धर्मशाला में हुआ आयोजन, अधिकारियों ने सुलझाई नागरिकों की शंकाएं

रतनपुर, :—– केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु आज रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर धर्मशाला में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व अधीक्षण यंत्री एस.के. जांगड़े एवं कार्यपालन यंत्री सी.पी. गढ़वाल के मार्गदर्शन में, तथा सहायक यंत्री आर.के. गोंड के संयोजन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने प्रतिभागियों को रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना प्रक्रिया, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी, तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने लोन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी साझा की, जिससे आम लोगों को योजना का लाभ लेने में सुविधा हो सके।

कार्यक्रम में रतनपुर नगरपालिका के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, एवं विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री ने उपस्थित नागरिकों की शंकाओं का समाधान करते हुए योजना की उपयोगिता को रेखांकित किया।कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने सोलर प्लांट की स्थापना में गहरी रुचि दिखाई और कई लोगों ने अपने घरों में सोलर प्लांट लगाने हेतु स्वेच्छा से सहमति पत्र भी प्रस्तुत किए। नागरिकों का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि लोग अब स्वच्छ और निःशुल्क ऊर्जा की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

यह आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण पहल भी मानी जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp