Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व समाजसेवी हर्ष छाबरिया ने 10 एकड़ के विशाल मुक्तिधाम को साफ कराया

मुक्तिधाम का सड़क, चबूतरे, शवदाह शेड सहित परिसर से खरपतवार, गाजर घास, कटीली झाड़ियों की साफ सफाई कराई गई

चारों ओर बढ़ गई मुक्तिधाम की सुंदरता

पेण्ड्रा / इंदिरा उद्यान के समीप स्थित पेण्ड्रा शहर के सबसे बड़े 10 एकड़ के विशाल मुक्तिधाम के सड़क, चबूतरे, शवदाह शेड सहित परिसर से खरपतवार, गाजर घास, कटीली झाड़ियों की साफ सफाई विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व समाजसेवी हर्ष छाबरिया के द्वारा साफ कराया गया। समाजसेवा के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।

बता दें कि इंदिरा उद्यान के समीप स्थित पेण्ड्रा के मुक्तिधाम का बहुत बड़ा रकबा होने के कारण उसकी साफ सफाई बहुत बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि इतने बड़े रकबे की साफ सफाई आसान नहीं होती है।

सफाई अभियान के दौरान मुक्तिधाम के बाहर सड़क और बाउंड्रीवाल के बीच स्थित गंदगी को भी हर्ष ने साफ करवा दिया है,

जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि उक्त स्थल में गंदगी के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी।

उल्लेखनीय है कि मुक्तिधाम में बने गलियों और चबूतरों के आसपास से खरपतवार और झाड़ियां साफ करा देने से मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को उठने बैठने में परेशानी नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि हर्ष छाबरिया के द्वारा पेण्ड्रा के 6 प्रमुख स्थानों पर सफाई कार्य लगातार 10 वर्षों से कराया जाता है। इस वर्ष उनके द्वारा 7 प्रमुख स्थानों का सफाई कराया गया जिसमें जनपद पंचायत पेण्ड्रा परिसर भी शामिल है।

हर्ष छाबरिया द्वारा सफाई कराए जाने वाले प्रमुख स्थानों में दुर्गा सरोवर, मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल का विशाल खेल मैदान, विद्या नगर कालोनी, नया बस स्टैंड मुक्तिधाम, इंदिरा उद्यान के समीप मुक्तिधाम, ग्राम देवता हरदेव बाबा चौरा परिसर शामिल है।

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?
आज फोकस में

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम
आज फोकस में

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र
आज फोकस में

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..
आज फोकस में

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp