Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा मंडल कोपरा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला सम्पन्न, स्वदेशी अपनाना ही देश को सशक्त बनाने का मार्ग : संतोष उपाध्याय

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- ग्राम जेन्जरा में भाजपा मंडल कोपरा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स जेन जीएसटी रिफार्म कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक जनआंदोलन है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला स्तर के बाद अब मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। आगामी दिनों में प्रत्येक मंडल से ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा’ निकाली जाएगी, जो गांव-गांव जाकर लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा देकर देशवासियों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया है। आज यह आंदोलन देशी उत्पादों, किसानों के सामान, बच्चों की आवश्यकताओं और भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रतीक बन चुका है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि अभियान की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) से हुई है और इसका समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) पर होगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि नवंबर और दिसंबर में यह गतिविधियां मंडल स्तर तक विस्तारित की जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव ने किया। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत कोपरा पूर्व अध्यक्ष नोगेश्वर साहू,जनपद सदस्य हीरामणि साहू,मंडल उपाध्यक्ष बसंत पटेल,डॉ दिलीप साहू,जालम साहू,मुन्नालाल देवदास,एफ. एल पटेल,अजय साहू,बाबूलाल साहू,महेश साहू,प्रमोद साहू,मकसूदन साहू,सरपंच बोधन यदु,झाड़ू तारक,हिमालय सोनी,खोवाराम साहू,मनोज विश्वकर्मा,द्विजराम साहू,गिरधारी पटेल,लक्ष्मीनारायण पटेल,पवन साहू,वासुदेव साहू,झंगु साहू,टीकाराम साहू,बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन इस अवसर पर उपस्थित रहे।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp