Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को किया सम्मानित

रायपुर:—–राज्यपाल रमेन डेका द्वारा विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम जुड़वानी नवापारा की मीरा प्रजापति एवं पहाड़ी कोरवा हितग्राही ग्राम लब्जी की नमिता को शॉल प्रदान कर सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई। वहीं दो हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत अतिरिक्त पोषण आहार का वितरण किया गया।

राज्यपाल डेका इस दौरान स्व-सहायता समूह की दीदियों से मिले। उन्होंने दीदियों द्वारा निर्मित की गई सामग्रियों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत कुन्नी की गायत्री महिला समूह द्वारा बनाए गए खाद्य सामग्रियों का अवलोकन कर आय की जानकारी ली। इसी प्रकार उन्होंने दीदियों द्वारा बनाए गए सजावटी सामग्रियों, बेकरी उत्पादों, कोसा शॉल, बोरा आदि का अवलोकन कर लागत एवं आय की जानकारी ली तथा आवश्यकताओं के बारे में पूछा। राज्यपाल डेका ने महिलाओं को अन्य गतिविधियों का संचालन कर आगे बढ़ने प्रेरित किया। इस दौरान लोसंगी की बीसी सखी श्रीमती बालेश्वरी यादव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 से अब तक 11 करोड़ रुपए का ट्रांसेक्शन किया है, राज्यपाल डेका ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

खाद संकट के खिलाफ किसानों का महाआंदोलन कल: पांडुका के चारों धाम चौक में होगा चक्का जाम, क्षेत्र के हजारों किसानों होंगे शामिल
आज फोकस में

खाद संकट के खिलाफ किसानों का महाआंदोलन कल: पांडुका के चारों धाम चौक में होगा चक्का जाम, क्षेत्र के हजारों किसानों होंगे शामिल

तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पद पर सर्वसम्मति, कोमल सिंह ठाकुर के नाम पर लगी मुहर
आज फोकस में

तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पद पर सर्वसम्मति, कोमल सिंह ठाकुर के नाम पर लगी मुहर

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़
आज फोकस में

आज निकलेगा शाही संदल व चादर का भव्य जुलूस, उमड़ेगी अकीदतमंदों की भीड़

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा
आज फोकस में

मौसम विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति: 2026 में सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp