
तखतपुर:–,,बेलपान के रहने वाले देवलाल मरकाम कुछ दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या किए थे पुलिस के द्वारा छानबीन में मृतक देवलाल से सुसाइड नोट मिला था जिस ग्राम वासियों सामने पढ़ा गया था सुसाइड नोट में स्पष्ट लिखा था कि अमने गांव का रहने वाला दद्दू कौशिक इस आत्महत्या का जिम्मेदार है उस पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए
ज्ञात हो कि यह आत्महत्या मृतक के पत्नी के अवैद्य संबंधों का परिणाम था देवलाल ने अपने आत्महत्या के लिए दद्दू कौशिक को जिम्मेदार ठहराया देवलाल का परिवार और आदिवासी समाज के द्वारा विभाग के बड़े अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया
जिसमें स्पष्ट कहा गया कि यदि घटना की सही जांच करते हुए दोषी पर सख्त कार्यवाही नहीं किया गया
तो हमारे द्वारा वृहद आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की रहेगी








