Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोण्डागांव पुलिस की MULE ACCOUNT पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही BMW bike के साथ आरोपी गिरफ्तार।

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव:—-मामले के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक वाय- अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना कोण्डागांव एवं सायबर की विशेष टीम तैयार कर विवेचना किया गया। सेंट्रल बैंक कोण्डागांव से संचालित खाता नंबर 5660383552 के विरूद्ध सायबर पुलिस पोर्टल में भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 41 स्थानों से शिकायत दर्ज कराया गया है उक्त खाता का ट्रांजेक्शन डिटेल का अवलोकन करने पर कुल 7209424.00 रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है।


प्रकरण विवेचना के दौरान सेंट्रल बैंक कोण्डागांव के खाता नंबर 5660383552 के धारक लोकेश हिरवानी, कामेश्वर नाग के नाम से आरोपी 01. रविकांत साहू पिता रमेश कुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरोना थाना सरोना जिला कांकेर छ0ग0 एवं 02. चंद्रशेखर नायक पिता राकेश कुमार नायक उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरोना थाना सरोना जिला कांकेर छ0ग0 के द्धारा खाता खोलकर कम समय में अधिक धन अर्जित करने बेईमानी पूर्वक अवैध लाभ कमाने हेतु म्यूल खाता का प्रयोग कर ट्रांजेक्शन किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 07.10.2025 को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल परिरूद्ध किया गया है

एवं अन्य आरोपियों की पता साजी की जा रही थी जिस दौरान प्रकरण के अन्य आरोपी परमेश मरकाम पिता स्व0 चैतुराम मरकाम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रांधना देवहरदुली थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ0ग0, 02. दसरू कांगे पिता सनउ कांगे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चांदाबेड़ा थाना बड़े डोंगर जिला कोण्डागांव छ0ग0 के द्वारा कम समय में अधिक धन अर्जित करने बेइमानी पूर्वक अवैध लाभ कमाने हेतु म्यूल खाता का प्रयोग कर अवैध ट्रांजैक्शन कर पैसा कमाया गया है। उक्त पैसा से एक BMW bike, 02 नग आईफोन मोबाईल सहित 05 नग मोबाईल, 01 नग लैपटाप, खरीदना बताये आरोपियों के कब्जे से पासबुक, एटीएम कार्ड आदि कुल अनुमानित किमत 700000/-(सात लाख रूपये) को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से एवं आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से दिनांक 23.10.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल परिरूद्ध किया गया। प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।


उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चौहान , उप निरीक्षक गुलाब सिंह टण्डन, आरक्षक हरविन्द दर्रो, विष्णु मरई एवं सायबर टीम से प्र.आर. अजय बघेल, राजेश मनहर, रितुराज सिंह का विशेष योगदान रहा है।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp