
रतनपुर पुलिस के द्वारा शराब कोचियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। इसी कड़ी में दिनाँक 24/10/2025 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम जाली का एक व्यक्ति अपने पुराना घर के आँगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखा हुआ है तथा शराब बना रहा है। कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी ग्राम जाली में आरोपी गनेश मरावी के पुराने घर के आँगन में रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 75 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15000 रूपये व शराब बनाने के बर्तन को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी गणेश मरावी पिता पंचराम मरावी उम्र 24 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।उक्त कार्यवाही में उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर बलदेव सिंह,आर.धीरज कश्यप,पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।









