
तखतपुर:—- शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार एवं प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के निर्देशानुसार और संभाग महासचिव एवं जिला प्रभारी बिलासपुर प्रभु वस्त्रकार के द्वारा तखतपुर विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले खपरी विश्राम गृह में शिवसेना ब्लॉक पदाधिकारियों एवं जोन अध्यक्षों की बैठक लिए गए मिडिया को जानकारी देते हुए राजु भाई साहु ने बताया कि बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारिय एवं सदस्यों ने विचार विमर्श यह निर्णय लिया गया है कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्या बहुत ही जर्जर स्थित बहुत ही कमजोर नजर आ रहा है
इसलिए अनुविभागिय अधिकारी राजस्व तखतपुर को ज्ञापन के माध्यम से समस्या को अवगत कराया गया जिसमें कहा गया है किसानों की समस्या अभी सबसे बेहाल स्थित पर नजर आ रहा है ये सभी परिस्थितियों को देखते हुए शिवसेना पार्टी के पदाधिकारियों ने किसानों बालक बालिकाओं विधुत उपभोक्ताओं अति पिछडे वर्ग एवं आमजन की राह को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है और प्रशासन ध्यान आकर्षित करते हुए मांग किया गया है विधानसभा तखतपुर क्षेत्र में 122 ग्राम पंचायत अधिनस्थ के रूप में है मगर किसानों की आज तक समस्या का अंत नजर नहीं आ रहा है
आज भी किसान राजस्व कार्यलय जैसे तखतपुर सकरी गनियारी सकर्रा राजस्व कार्यलय के चक्कर चक्कर काटते काटते किसानों की चप्पल तक घिस गया किसान अपने खुद की भु स्वामी होने के बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में कुछ त्रृटी के कारण किसान नमातरण फौती खसरा नम्बर एक दुसरे के नाम होना उसे सही किया जाये और आमजन मानस राजस्व की जमीन पर 30 वषोॅ से या उससे अधिक 50 वर्षों से घर या धान रखने के लिए कोठार के लिए निस्तारी के रूप में जीवन यापन कर रहे उसे भू पट्टा देने की मांग किया गया इसलिए हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर किसानों के बीच बैठक किसानों के सलाह लेकर राजस्व अधिकारी तहसीलदार आर आई पटवारी गाँव कोटवार सहित राजस्व रिकॉर्ड लेकर किसानों की जमीन से जुड़े मामले निपटने की मांग किया गया
और साथ ही साथ शिक्षा विभागों में मध्याह्न भोजन अनुदान की राशि स्टेशनरी की राशि मरम्मत की राशि सहित मुल पदस्थापन कार्यलय से उसके सहोलियत के अनुसार टास्फर करने की खेल जोरों पर है इस पर लगाम लगाया जाए और इसकी जाँच की जाए एवं दोषियों समितियों पर कार्रवाई की जाए और हटाया जाय विधुत उपभोक्ताओं पर ये सरकार कहर ढा रहा है बिजली बिल के नाम से मनमाने तरिके से पैसा वसुला जा रहा है प्रशासन इस पर लगाम लगाये और विधुत उपभोक्ताओं को राहत दे सहित और अन्य विषीयो को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए
शिवसेना राजु भाई साहु ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर शिवसेना कुलदीप सोनवानी ब्लॉक उपाध्यक्ष फुल चन्द साहु ब्लॉक उपाध्यक्ष दुवारिका वस्त्रकार ब्लॉक संगठन मंत्री देवा यादव ब्लॉक प्रचार मत्री उमेश साहु ब्लॉक सचिव संतोष लहरे ब्लॉक मिडिया प्रभारी कृष्ण कुमार यादव रामकिशोर निर्मलकर दिलीप गोस्वामी संत कुमार बलराम कौशिक सहित शिवसैनिक गण उपस्थित थे









