
रतनपुर….लख्मीचंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बोदरी बिलासपुर की योगा खिलाडी रुपाली साहू ने योगा इवेंट रीथमिक मे प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आबंटित एकीकृत राज्य स्तरीय योगा (महिला /पुरुष )प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक कालेज रायपुर की मेजबानी मे 31अक्टूबर को महाविद्यालय इंडोर मे आयोजित किया गया था
जिसमे एलसीआईटी मे कंप्यूटर साइंस इंजीनिरिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रुपाली साहू ने अपनी योगा इवेंट रीथमिक मे बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल जीतकर एलसीआईटी कालेज का नाम रोशन किया है साथ ही आल इंडिया यूनिवर्सिटी योगा प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की योगा टीम मे जगह बनाई है
पिछले वर्ष भी रुपाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी योगा मे तकनीकी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी है इस बार अच्छे प्रदर्शन कर मैडल जितने की उम्मीद है इनकी मैडल जितने पर संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन सेक्रेटरी उपकार राय,इंजीनिरिंग विभाग उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव,एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला,उपप्राचार्य अभिनव पाल, , एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, एलसीआईटी कालेजऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ.संदीप गुप्ता, सिविल विभाग प्रमुख डॉ.भूमिका दास,कंप्यूटर साइंस इंजीनिरिंग विभाग प्रमुख विष्णुकांत सोनी,इलेक्ट्रिकल इंजीनिरिंग दिपेन्द्र राठौर,इलेक्ट्रॉनिक एंड टेली कम्युनिकेशन डॉ.राहुल गेदाम,मेकनिकल विभाग प्रमुख आशीष पाल डॉ.राजेश श्रीवास्तव,आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी है









