Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छुरा में दर्दनाक हादसा थ्रेसर मशीन पलटने से दो ग्रामीणों की मौके पर मौत

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी गोंड़ में 10 नवंबर को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें थ्रेसर पलटने से दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण धान मिंजाई कर लौट रहे थे, तभी नशे में चूर वाहन चालक लोकेश सोरी का ट्रेक्टर क्रमांक cg04 Ld 2607 का थ्रेसर असंतुलित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कैलाश पिता जबल राम नेताम उम्र 21 वर्ष एवं कार्तिक पिता ओभीराम उम्र 45 वर्ष दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भवानी शंकर पिता हिरण मरकाम जो नाबालिग था वे बुरी तरह घायल हो गया जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए नवापारा अस्पताल रेफर किया जाना बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक नशे की हालत में था। यही नहीं, चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था और जिस ट्रैक्टर से थ्रेसर ले जाया जा रहा था, उसका बीमा भी नहीं था। वहीं घटना स्थल पर शराब की बोतलें भी फूटने के निशान मिले हैं।लापरवाही के इन गंभीर तथ्यों के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए आर्थिक सहायता देने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि चालक की लापरवाही और वाहन मालिक की उदासीनता के कारण दो परिवारों के घर के चिराग बुझ गए। वहीं सबसे बड़ा सवाल ये है कि नाबालिग को ट्रेक्टर में काम पर क्यों ले जाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक के ऊपर कार्यवाही की बात कही गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने कड़े कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह के दर्दनाक हादसे का सामना न करना पड़े।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp