Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहेरापुल नहर में संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, रहस्य गहराया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत — सीपत के बहेरापुल नहर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर के अंदर औंधे मुंह पानी में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी के मटेरियल गेट के बगल से होकर गुजरने वाली खारंग जलाशय की नहर में बहेरापुल के नीचे करीब एक फिट पानी के अंदर युवक का शव देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, जो जींस और शर्ट पहने हुए था। ग्रामीणों का कहना है कि शव 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बिलासपुर की फॉरेंसिक टीम को भी अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर यह हादसा है या किसी साजिश का परिणाम, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ भी की जा रही है। ताकि मृतक की पहचान और घटना की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके।

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत
आज फोकस में

सचिव संगठन ने मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसंचालक पद्मिनी हरदेल को दी विदाई, कमल का किया स्वागत

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
आज फोकस में

परसदा खुर्द में विकास का संकल्प, रामनाम की गूंज के बीच रोहित साहू ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp