Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : ग्राम सरेखा-बेंदरची में गौ अभ्यारण निर्माण के लिए बैठक का हुआ आयोजन

 

रायपुर, :—उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार गौ अभ्यारण निर्माण एवं व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार गौ अभ्यारण निर्माण एवं व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम जिले के ग्राम सरेखा-बेंदरची में गौ अभ्यारण का निर्माण होने जा रहा है। इस गौ अभ्यारण के निर्माण एवं विकास को लेकर गौ अभ्यारण परिसर में आज एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गौ अभ्यारण की आधारभूत सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा गौ अभ्यारण में सुगम आवागमन, स्वच्छता, पर्याप्त पेयजल, व्यापक स्तर पर पौधरोपण, समुचित बॉन्ड्रीवाल निर्माण, भू-भाग की सुरक्षा, पशुओं की देख-रेख, नियमित पैरा संकलन, पैरादान एवं रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गौ अभ्यारण को स्वावलंबी एवं दीर्घकालीन संचालन के लिए भविष्य में अपनाई जाने वाली कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों सरेखा, जैतपूरी, बेंदरची के जनप्रतिनिधि, नितेश अग्रवाल, लोकचंद साहू, नरेन्द्र मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं उपमुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीणों ने गौ अभ्यारण में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के शीघ्र पूर्ण किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे गौ अभ्यारण के संचालन एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं, साथ ही क्षेत्र में पैरादान, चारा संग्रहण एवं पौधरोपण जैसे कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करें।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार गौ अभ्यारण के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाना है। जिससे आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु संरक्षण को मजबूती मिल सके। गौ अभ्यारण के निर्माण से क्षेत्र में न केवल गौवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार एवं ग्रामीण सहभागिता को भी नई दिशा मिलेगी।

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp