Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा व स्वास्थ्य के पुरोधा जनक लाल मोतीलाल पांडे की पुण्यतिथि पर जे एम पी महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा, गोष्ठी आयोजित

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को नई पहचान दिलाने वाले सदी के महामानव जनक लाल मोतीलाल पांडे की पुण्यतिथि पर जे एम पी महाविद्यालय परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जनभागीदारी समिति, महाविद्यालय स्टाफ और परिजनों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

*जनक लाल पांडे: एक युग-पुरुष*
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने  पांडेय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
5 दिसंबर 1956 को तखतपुर में सड़क हादसे में हुए उनके निधन के बाद, उनकी स्मृति में परिजनों द्वारा स्थापित जे एम पी विद्यालय एवं महाविद्यालय आज भी क्षेत्र के हजारों बच्चों के जीवन को संवार रहा है।
अनेक सोपान पार कर चुके इस संस्थान से निकले छात्र आज भी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।

गोष्ठी में
डॉ. एन.के. पांडेय, हूप सिंह क्षत्रीय, श्रीकांत मिश्रा और मुकेश पांडेय
ने जनक लाल पांडे के जीवन, की उपलब्धियां और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. महेश पांडे ने शिक्षक श्रीकांत मिश्रा व अशोक ठाकुर की मांग पर विद्यालय परिसर में जनक लाल पांडे की प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया।

*विशिष्टजन एवं अतिथि सम्मिलित*

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार दुबे, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अशोक ठाकुर,मुकेश पांडेय, अश्वनी शर्मा, दिलीप तोलानी,
डॉ. रामगोपाल अग्रवाल, संजय ठाकुर, शैलेन्द्र आहूजा, डॉ. शिव
डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सीमा नाथ, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. डी.पी. चंद्रवंशी, डॉ. मीरा गुप्ता, डॉ. समिता बारगाह, डॉ. पार्वती पटेल, सिमरन टेकचंदानी, डॉ. अनीता बरगाह, कुमारी दुर्गा गुप्ता, डॉ. स्वाति पांडे, जसमीत कौर, अजीत नेताम, अंकुर शुक्ला, संजय देवांगन, हिरदेश कौशिक, छबिलाल श्रीवास, संतोष साहू, गोपाल ठाकुर, सुखनंदन साहू, पंचराम निषाद समेत N.S.S. स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालन – डॉ. राजीव शर्मा
आभार प्रदर्शन – डॉ. महेश पांडे ने किया।


*जनभागीदारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक*

कार्यक्रम के पूर्व आयोजित बैठक में छात्रहित के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

महाविद्यालय बजट का अनुमोदन

नवप्रवेशित छात्रों को सिबलिंग में छूट

महाविद्यालय में सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

बैठक में अध्यक्ष अशोक ठाकुर, प्राचार्य डॉ. विनोद पांडेय,
महेश पांडेय, एन.के. पांडेय, मुकेश पांडेय, अश्वनी शर्मा, दिलीप तोलानी,
डॉ. रामगोपाल अग्रवाल, संजय ठाकुर, शैलेन्द्र आहूजा, डॉ. शिव पांडे सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

जनक लाल मोतीलाल पांडे का समर्पण, सेवा और शिक्षा को समृद्ध बनाने का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक  संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp