Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

. “सीपत में दस दिनों से भटक रहा जंगली हाथी, गुरुवार तड़के फिर मचाया तांडव”

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– सीपत क्षेत्र में पिछले दस दिनों से भटक रहे जंगली हाथी ने गुरुवार तड़के फिर तांडव मचा दिया। सुबह होते-न होते उसने दो गांवों में हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। खपराखोल गांव में किसान राजकुमार यादव धान की मिंजाई के बाद अनाज को घर के आंगन में रखे थे। रातभर उसकी रखवाली के लिए उनकी पत्नी कुमारी बाई यादव (45) अपने बेटे दुर्गा (13) और बेटी (17) के साथ प्लास्टिक के टेंटनुमा आश्रय में सो रही थीं। सुबह करीब 5 बजे जंगली हाथी गांव में घुस आया और बिना आहट के सीधे टेंट को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बेटा दुर्गा गंभीर रूप से घायल, कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर , बेटी को भी कई चोटें दोनों बच्चों का इलाज सिम्स में जारी है। पहला हमला करने के कुछ ही देर बाद हाथी आगे बढ़ते हुए धुरीपारा–पौंसरा पहुंचा, जहां उसने एक और ग्रामीण पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर रेंजर शुभम मिश्रा ने बताया कि हाथी लगातार मूवमेंट में है अब लिम्हा–धौरामुड़ा जंगल की ओर बढ़ रहा। शुक्रवार रात 9 बजे के बाद हाथी पोड़ी, बसहा, बिटकुली के आसपास सक्रिय है। टीम ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग कर रही है सभी नजदीकी गांवों में अलर्ट जारी है। मृतका कुमारी बाई के परिजनों ने कहा कि उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि हाथी घर तक घुस आएगा। परिवार ने तत्काल आर्थिक सहायता, बच्चों के बेहतर इलाज और सुरक्षा उपायों की मांग की है। वन विभाग के अधिकारी टी.आर. मरई का कहना है कि हाथी रास्ता भटकने के कारण लगातार गांवों में प्रवेश कर रहा है। उसे जंगल की ओर मोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। शहर से कुछ किलोमीटर दूर बसे इन गांवों में लोग पूरी रात जागकर गुजार रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है चेतावनी तंत्र कमजोर है। रात की गश्त भी नाकाफी है। हाथी कहीं भी पहुंच सकता है खेतों व घरों में समान रूप से खतरा है। प्रशासन अब क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी नजरें टिक गई हैं। हाथी वर्तमान में पोड़ी, बसहा और बिटकुली जंगल क्षेत्र में मूवमेंट में है। वन विभाग की 2 टीमें ट्रैकिंग पर, 1 टीम अलर्ट पेट्रोलिंग पर। 6 से अधिक गांव हाई अलर्ट पर। लोगों से घरों के आसपास प्रकाश व्यवस्था और सामूहिक निगरानी की अपील। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने सभी लोगों से सावधानी व सतर्कता रखने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp