चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग
आदतन अपराधी विवेक कुमार तिवारी की गुंडा लिस्ट खुली
नव वर्ष 2026 के आगमन के मद्देनजर अपराध एवं आपराधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों पर कड़े नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन पर बेलगहना पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही कार्यवाही करते हुये विगत पांच दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत अवैध शराब बिकय करने वाले, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट अन्तर्गत 28 प्रकरण तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है।
वहीं क्षेत्र के गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। आमागोहन खोंगसरा क्षेत्र के आदतन अपराधी विवेक कुमारी तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी निवासी आमागोहन के लगातार अपराध में सक्रिय रहने से आरोपी को पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशे पर सतत निगरानी रखने हेतु गुण्डा लिस्ट में नाम लाया जाकर फाईल खोली गई है। सड़को पर शराब पीकर वाहन चलानों वालों, तीन सवार वाहन चलाने वाले के विरूद्ध भी लगातार एम. व्ही एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह के द्वारा लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है जहां नव वर्ष लोगों के लिए सुखमय हो ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है
आदतन अपराधी एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों पर लगातार कार्यवाही कर नशा मुक्ति अभियान की ओर चौकी प्रभारी बेलगहना ग्रामीणों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं जब से चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह ठाकुर पदस्थ हुए हैं तब से अपराध एवं नशा मुक्ति अभियान पूरा करने के लिए लगातार कार्यवाही कर रहे हैं जिसे ग्रामीणों ने स्वीकार किया और उनकी तारीफ की और उनसे उम्मीद भी की जा रही है कि 2026 नव वर्ष अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त हो









