Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता की अपील, हर बच्चे को पिलाएं पोलियो की खुराक

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….कोटा विकासखंड एवं रतनपुर क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कोटा के बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के तहत कोटा और रतनपुर क्षेत्र के कुल 263 बूथों में 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 43,983 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। इसके अलावा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, बाजार एवं रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

बीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि 22 एवं 23 दिसंबर को ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश 21 दिसंबर को पोलियो की खुराक नहीं ले पाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी। इस दौरान माइक्रो प्लान के अनुसार प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और अभियान में सहयोग करें। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान अत्यंत आवश्यक है और सामूहिक प्रयास से ही पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp