Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्व अटलजी ने छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दिलाई – रजनीश

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

स्व अटल की स्मृति में भाजपा का विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

सीपत,,,,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अटल अमृत वर्ष विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन सोमवार को सीपत के मंगल भवन में किया गया।

सम्मेलन में जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीपत पहुंचे रजनीश सिंह का मस्तूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयीजी 60 वर्षों से अधिक समय तक निर्विवाद, निष्कलंक और सिद्धांतवादी राजनीति के पुरोधा रहे। अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों में – समेटना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है।

उन्होंने कहा कि, भारत के इतिहास को भूलना नहीं चाहिए।
हमारी संस्कृति, ज्ञान और संस्कार सुरक्षित हैं, तो यह अटल जी की देन है। रजनीश सिंह ने कहा कि, यदि किसी भी सरकारी दस्तावेज में छत्तीसगढ़ का नाम लिखा है,

तो वह अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को चुनाव परिणाम की कुंजी बताते हुए इसे गंभीरता से लेने की अपील की और कहा कि, आने वाला समय भाजपा का स्वर्णिम काल होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दिलाई और भारत के मानचित्र में सम्मानजनक स्थान दिलाया।

उन्होंने कहा कि अटल जी केवल राजनेता नहीं, बल्कि श्रेष्ठ कवि, संवेदनशील रचनाकार और दूरदर्शी चिंतक थे, जिनका योगदान हर क्षेत्र में अविस्मरणीय है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि, अटल जी की स्मृतियों और विचारों को हर कार्यकर्ता तक, बूथ स्तर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सम्मेलन को किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता द्वारिकेश पांडेय एवं पूर्व सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने ‘भी संबोधित किया।

इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मंडलों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की समीक्षा भी की गई एवं लोहरसी और मल्हार मंडल की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की गई। साथ ही एसआईआर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 

 

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मंच पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, वरिष्ठ नेता द्वारिकेश पांडेय, जिला महामंत्री एस मनहर, वरिष्ठ नेता मनहरण लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, नागेश्वरी साहू, जिला मंत्री प्रणव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी,

रविन्द्र पटेल, अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, लक्ष्मी यादव, रवि बरगाह, रंजित सिंह, राजकुमार साहू दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश, लक्ष्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा राजकुमार कौशिक, बलराम पाटनवार, अमिलेष यादव, मन्जू सिंह,

रामनिहोर सूर्यवंशी, मदनलाल पाटनवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल, अमर सिंह, देवेश शर्मा, महामंत्री हरिकेश गुप्ता, बांके बिहारी गुप्ता, महामंत्री हरिकेश गुप्ता, सतीश पाटनवार, आशीष बांकरे, विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, मुरली मनोहर बिंद, रेवाशंकर साहू, रामशरण गुप्ता,

रामकुमार कुंभकार, मनबोध साहू, पुष्पेंद्र दास मानिकपुरी सहित मस्तूरी विधानसभा के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीपत भाजपा मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री एस मनहर ने किया।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp