Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए मेरे ठाकुरजी ने लिया था अवतार : पंडित भागीरथी तिवारी

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: ग्राम बलरामपुर बिरोड़ा में गुरु पंचांग परिवार के तत्वावधान में स्वर्गीय नोहर राम साहू (नोहर टेलर्स) के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया है। इस पावन अवसर पर व्यासपीठ से प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित भागीरथी तिवारी (काकू महाराज) अपने सुमधुर स्वर और संगीतमय शैली में भक्तों को भागवत कथा का अमृतपान करा रहे हैं।


कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसमें धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश का संदेश दिया गया। वहीं रुक्मिणी विवाह की कथा के माध्यम से भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पवित्र प्रेम, निष्ठा और आदर्श दांपत्य जीवन का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया। सुदामा चरित्र की कथा ने मित्रता, सादगी और निष्काम भक्ति का अनुपम उदाहरण रखते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कथा श्रवण के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और संगीतमय रस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं और स्व. नोहर राम साहू के पुण्य स्मरण के साथ आध्यात्मिक शांति की अनुभूति कर रहे हैं।


श्रीमद भागवत महापुराण कथा के मुख्य आयोजनकर्ता फणेश्वर साहू, थानेश्वर साहू, नेहरू साहू, लखन लाल साहू, रेवा राम साहू, परसू राम साहू, भेखराम साहू, अनिल साहू, युगलकिशोर साहू, गजेन्द्र साहू, उत्तम साहू, पिंटू साहू ने इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने और अपना निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे उनका आभार प्रकट किया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल
आज फोकस में

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में
आज फोकस में

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार
आज फोकस में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद
आज फोकस में

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp