Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महासमुंद : ओड़िशा से अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 420 कट्टा धान एवं ट्रक जब्त

महासमुंद :—जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन और भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल देर रात बागबाहरा एवं आज सरायपाली ब्लॉक में कार्रवाई कर अवैध धान एवं ट्रक वाहन जब्त किया गया।
सरायपाली विकासखंड के ग्राम कोलीहादेवरी में आज डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ओड़िशा से कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से लाकर डंप किए गए 420 कट्टा धान को मौके पर ही जब्त किया गया। कार्रवाई के पश्चात डिप्टी कलेक्टर द्वारा ओड़िशा-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती जांच नाका सिरपुर का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने एवं कड़ी निगरानी रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसी तरह बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत देर रात ओड़िशा सीमा के पास टूहलू चौकी क्षेत्र में की गई, जहां अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया। वाहन में भरा धान जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया तथा जब्त धान को कोमाखान थाना क्षेत्र में मंडी को सुपुर्द किया गया। अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रतनपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा: ट्रेलर में फंसी कार घिसटती रही, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
आज फोकस में

रतनपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा: ट्रेलर में फंसी कार घिसटती रही, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 1987 के बाद बन रहे असामान्य मौसमी हालात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर संभावित असर को लेकर नजर
आज फोकस में

बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 1987 के बाद बन रहे असामान्य मौसमी हालात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर संभावित असर को लेकर नजर

सिरगिट्टी में अवैध शराब बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब और बाइक जब्त

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त
आज फोकस में

बिलासपुर: प्रभात चौक में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 5.94 लीटर शराब जब्त

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा
आज फोकस में

4 लाख के गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 62 साल के मुन्ना पटेल को रतनपुर पुलिस ने दबोचा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp