Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कोण्डागांव,:— जिले में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद विधायक उसेण्डी ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के साथ परेड का निरीक्षण किया। साथ उत्साह के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस दौरान अर्द्धसैनिक बल और पुलिस बल के जवानों के साथ नगर सेना, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेटों ने देश सेवा की जज्बे के साथ आकर्षक मार्च पास्ट किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक उसेंडी ने सभी जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, सेकेंड इन कमांडर एएसआई दिनेश डहरिया, आईटीबीपी 29वीं बटालियन, आईटीबीपी 41वीं बटालियन, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून कमांडर,

नगर सेना के प्लाटून कमांडर, एनसीसी जूनियर डिवीजन बालक, एनसीसी जूनियर विंग्स बालिका, एनएसएस बालक एवं एनएसएस बालिका के प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति*

गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने व्यायाम और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति और विविध संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव द्वारा महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्डकप जीत पर आधारित प्रस्तुती को प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोट पारा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुती कोे द्वितीय और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव द्वारा लोकगीत की प्रस्तुती को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं परेड प्रदर्शन में आईटीबीपी 29वीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वित्तीय और नगर सेना महिला को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक प्रथम, एनसीसी बालिका द्वितीय और एनएसएस बालक तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विद्युत विभाग, क्रेडा एवं यातायात विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रदर्शित की गयी। इन झांकियों में शिक्षा विभाग को प्रथम प्रस्थान प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp