Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 बाइक व लाखों का मशरूका जब्त

बिलासपुर:—थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 05 नग चोरी की मोटरसाइकिलें एवं करीब 50 हजार रुपये का अन्य चोरी का सामान जब्त किया है।

प्रार्थी अमन सिंह बघेल (निवासी दयालबंद, बिलासपुर) द्वारा 21 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 20 जनवरी की रात उनकी रॉयल एनफील्ड बुलेट (CG 10 AZ 3038) चोरी हो गई। इस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 42/26, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस ने लगातार पतासाजी की।
दिनांक 27.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास तीन युवकों को चोरी की बुलेट बेचने की फिराक में पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने सिविल लाइन, मोपका, संकरी एवं अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी तथा संकरी हांफा के श्रीविहार स्थित सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया।
मेमोरेंडम कथन के आधार पर सभी चोरी का माल बरामद कर आयुष एक्का व दो अपचारी बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👮‍♂️ सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली, एसीसीयू बिलासपुर, थाना संकरी एवं थाना मोपका की संयुक्त टीम का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp