
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला बिलासपुर (शहर) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई सूची में क्षेत्रीय समीकरणों और सांगठनिक अनुभव को प्राथमिकता दी गई है।
इसी कड़ी में तखतपुर की पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा द्वारा जारी इस सूची को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा के बाद अंतिम रूप दिया गया है।
वंदना सिंह के अनुभव का मिलेगा लाभ :- तखतपुर विधानसभा से आने वाली वंदना सिंह पूर्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और महिलाओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।









