Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुंगेली जिले में केंद्रीय बजट को लेकर बीजेपी नेताओं ने जताई संतुष्टि, सभी वर्गों के लिए बताया संतुलित और विकासोन्मुख

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

मुंगेली:— आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर मुंगेली जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जमकर प्रशंसा की है। नेताओं का कहना है कि यह बजट देश के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग—को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इससे समग्र विकास को गति मिलेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत पांडेय ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी।
वहीं बरेला नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे एक बेहतर और संतुलित संपूरक बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में शहरी विकास के साथ-साथ छोटे नगरों और नगर पंचायतों की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेयजल और अधोसंरचना विकास से नगर क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और इससे आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में बजट को लेकर उत्साह देखा गया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया गया।
कुल मिलाकर, मुंगेली जिले में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने इस बजट को जनहितकारी, विकासोन्मुख और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला बताया है।

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp