Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत:- क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल जिला बिलासपुर अंतर्गत सोनसरी से मुकुंदपुर पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग रही है, जो माननीय विधायक *दिलीप लहरिया* के अथक प्रयासों एवं प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप साकार हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनसरी से मुकुंदपुर तक कुल 8.675 किलोमीटर लंबाई के इस सड़क निर्माण कार्य हेतु मद क्रमांक 7461 के अंतर्गत ₹1905.17 लाख (उन्नीस करोड़ पाँच लाख सत्रह हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई है।

इस सड़क निर्माण से ग्राम सोन, बसंतपुर, मुकुंदपुर एवं उदयबंद के ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।
इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुँचने के बाद उन्होंने जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया था। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में आयोजित बजट सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग सोनसरी से मुकुंदपुर मार्ग निर्माण को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल हुआ और आज उसे प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक ने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बेहतर भविष्य की नींव है।
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक द्वारा इस मार्ग निर्माण को लेकर शासन स्तर पर लगातार पत्राचार कर क्षेत्र की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया, जिसके फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हो सकी। सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे
आज फोकस में

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
आज फोकस में

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई
आज फोकस में

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
आज फोकस में

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान
आज फोकस में

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp