Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा में युवक की निर्मम हत्या का खुलासा: 8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद भूषणीया
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद भूषणीया की रिपोर्ट

शराब पिलाने को लेकर हुए विवाद में टंगिया से किया गया था प्राणघातक वार

भाटापारा:— मेहता नगर बस्ती में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का भाटापारा शहर पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 फरवरी 2026 की है, जब सुबह सूचना मिली कि मेहता नगर क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में मृतक की पहचान सोनू गायकवाड निवासी ग्राम पेंडरी-भटभेरा (थाना सुहेला), वर्तमान निवासी मेहता नगर, के रूप में हुई। बताया गया कि सोनू करीब छह माह से मेहता नगर में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था।
प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार व भारी हथियार से युवक के गर्दन पर गंभीर वार कर उसकी हत्या की है। मामले में अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और मृतक के परिचितों से गहन पूछताछ की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर मेहता नगर निवासी 20 वर्षीय लक्की भारद्वाज को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन शराब पिलाने की बात को लेकर उसका मृतक सोनू गायकवाड से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आवेश में आकर लोहे की टंगिया से सोनू के गले पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने टंगिया को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया और फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी को 11 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की सराहना की जा रही है।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp