Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज़ रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने रतनपुर पुलिस की बड़ी पहल, प्रमुख स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…..नगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अनियंत्रित तेज़ रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए रतनपुर पुलिस ने प्रभावी पहल की है। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के पदभार संभालने के बाद से ही नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ी है। इसी क्रम में उनके निर्देशन में सात प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं

इन प्रमुख स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर

भैरव मंदिर मार्ग

शनिचरी चौक

महामाया चौक (कोटा रोड के तीनों ओर)

इन व्यस्त मार्गों पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। विशेषकर त्योहारों के दौरान हालात अधिक चिंताजनक हो जाते हैं। होली जैसे पर्व पर कम उम्र के युवाओं द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सख्ती बरतनी शुरू कर दी है
थाना प्रभारी के आने के बाद नशे पर भी लगाम

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से नगर में नशे के खिलाफ अभियान तेज हुआ है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और रात में गश्त बढ़ाई गई है। इसके अलावा तेज आवाज़ और अमानक साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की मांग पर कदम

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने पुलिस से तेज़ रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण की मांग की थी। पुलिस की इस पहल को नगरवासियों ने सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया है।

सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर रतनपुर पुलिस की यह सक्रियता नगर में अनुशासन और सुरक्षा का संदेश दे रही है।

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
आज फोकस में

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp