
बेलगहना:— कोटा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय विधायक अटल श्रीवास्तव ने 26 अप्रैल को अपना जन्मदिन जनता जनार्दन के बीच मनाया।इसी तारताम्य में उन्होंने बेलगहना पहुंचकर मुख्य चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा व उनसे बधाई व शुभकामनाएं प्राप्त की। श्रीवास्तव के आगमन पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनका आतिशी व गगन भेदी जयकारों से स्वागत किया।कार्यक्रम के बाद वे सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने सिद्ध बाबा महाराज का दर्शन लाभ प्राप्त किया वहीं ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद महाराज की समाधि पर मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली तथा समृद्धि हेतु आशीर्वाद मांगा साथ ही आश्रम के स्वामी शिवानंद महाराज से भी आशीर्वाद लिया।
उसके बाद वे करगी रोड कोटा के कार्यक्रम हेतु रवाना हुए।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता सचिन साहू, अमित गुप्ता मनोज बाजपेयी ,हनुमान अग्रवाल, शिवदत्तपाण्डेय ,कपिल जायसवाल, विधीराम सिदार,ए के राय,अश्वनी उद्देश्य,आशु विग,राम गंधर्व,हैप्पी गुप्ता, के अलावा कोटा से आदित्य दीक्षित व रतनपुर से सुभाष अग्रवाल,शीतल जायसवाल,मदन कहरा आदि उपस्थित थे।








