Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुशासन तिहार में बैग महिला की मौत उलटी दस्त से मौत के बाद बैगा परिवार तक पहुँची मदद, जूदेव ने कहा– “यह क्षति कष्टमय है, हर संभव सहयोग करेंगे

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

नेता और जनप्रतिनिधि यदि सिस्टम को सही कर दें तो सुशासन तिहार लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा 

 

सुशासन तिहार का मतलब होता है अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना

 

बैगा जनजाति एवं पहाड़ी लोगों को आज तक सुशासन तिहार का मतलब समझ में नहीं आया
सुशासन तिहार अपने अस्तित्व में तब आएगा जब अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य शिक्षा एवं शासन की योजनाएं उन तक पहुंचे

 

खोंगसरा/कोटा (बिलासपुर):—कोटा क्षेत्र के खोंगसरा गांव में डायरिया (उल्टी-दस्त) से एक बैगा महिला की मौत के बाद उपजे संवेदनशील मामले में अब जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है। जहां एक ओर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छाया विधायक प्रबल प्रताप जूदेव ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और संवेदना व्यक्त की।

जूदेव का बयान: “यह क्षति कष्टमय है, मैं बहुत दुखी हूं”

प्रबल प्रताप जूदेव ने बातचीत के दौरान कहा कि यह घटना बेहद दुखद और कष्टमय है। उन्होंने कहा,
“यह क्षति कष्टमय है। मैं बहुत दुखी हूं। प्रदेश में विष्णु देव सरकार है,

मैं इस मामले को उनके संज्ञान में लाकर हर संभव मदद सुनिश्चित करूंगा। मैं अभी बाहर हूं, लेकिन जल्द स्वयं आकर परिवार से मिलूंगा। राहत कोष और व्यक्तिगत सहयोग के लिए परिवार के साथ हूँ।

प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर दी सहायता

जूदेव के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार की स्थिति का जायजा लेते हुए आगे भी सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।


इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शिवमान सिंह एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि बलराम मरावी,सामाजिक कार्यकर्ता- प्रदीप शर्मा,प्रमोद यादव के साथ ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही।

बच्चों के सामने बड़ा संकट

मृतका के पति का पहले ही निधन हो चुका था और अब महिला की मौत के बाद दोनों छोटे बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

फिलहाल उनकी देखरेख मृतका की बड़ी बहन और जीजा कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला की तबीयत बिगड़ने के बावजूद समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही कोई मेडिकल टीम। घटना के बाद प्रशासनिक अमला जरूर सक्रिय हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


क्षेत्र में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी, दवाइयों का अभाव और स्वच्छ पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। भीषण गर्मी के कारण डायरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रभावी रोकथाम के प्रयास नहीं दिख रहे।

मदद और जांच की मांग

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और परिवार को स्थायी आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन और सरकार इस संवेदनशील मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं और पीड़ित परिवार को किस प्रकार स्थायी राहत मिलती है।

भीषण गर्मी में बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण, तीन दिनों से अंधेरे में गांव
आज फोकस में

भीषण गर्मी में बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण, तीन दिनों से अंधेरे में गांव

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद

<span style=सुशासन तिहार में बैग महिला की मौत उलटी दस्त से मौत के बाद बैगा परिवार तक पहुँची मदद, जूदेव ने कहा– “यह क्षति कष्टमय है, हर संभव सहयोग करेंगे">
आज फोकस में

सुशासन तिहार में बैग महिला की मौत उलटी दस्त से मौत के बाद बैगा परिवार तक पहुँची मदद, जूदेव ने कहा– “यह क्षति कष्टमय है, हर संभव सहयोग करेंगे

​​​मैनपाट क्षेत्र में हाथियों का आतंक: स्कूलों और घरों में की तोड़-फोड़
आज फोकस में

​​​मैनपाट क्षेत्र में हाथियों का आतंक: स्कूलों और घरों में की तोड़-फोड़

होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के साथ पौधरोपण सुरक्षा को प्रोत्साहित करती शिक्षिका तृप्ति–
आज फोकस में

होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के साथ पौधरोपण सुरक्षा को प्रोत्साहित करती शिक्षिका तृप्ति–

स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा वानी साहू ने 10वीं में हासिल किए 91.33% अंक
आज फोकस में

स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा वानी साहू ने 10वीं में हासिल किए 91.33% अंक

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp